जौनपुर : मानवाधिकार मानवीय आधार पर दिया हुआ अधिकार है इसके प्रति रहे जागरूक - रजनी सिंह

जौनपुर : मानवाधिकार मानवीय आधार पर दिया हुआ अधिकार है इसके प्रति रहे जागरूक - रजनी सिंह


शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
                     क्षेत्र के तालिमाबाद सबरहद स्थित फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला महिला समाख्या अधिकारी रजनी सिंह ने मानवाधिकार दिवस पर कहा कि आप मानवाधिकारो के प्रति जागरूक रहिये साथ ही अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। मानवाधिकार मानवीय आधार पर दिया हुआ अधिकार हैं आप इसकी जानकारी रखते हुए इसका उपयोग कर सकते हैं।

इस कड़ी में सौम्या मोदनवाल, प्रीति मोदनवाल, काजल, सन्दीप कुमार, नीरज आदि ने भी मानवाधिकार पर अपने विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षा कर रहे  कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने अपने संबोधन में कहा कि आज जागरूकता का समय चल रहा है जागरूकता सिर्फ मानवाधिकार तक ही समेट कर न रखें आप समाज के सभी पहलुओं के प्रति जागरूक रह कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जगरूक करें। आप सभी स्वयं सेवक सेविकाएं वक्ताओं द्वारा जो भी सीख मिलेगी उसे आत्मसात करते हुए अपने अन्दर की प्रतिभा को निखारें।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनामिका पाण्डेय व आभार प्रदर्शन सूर्य प्रकाश यादव किया। इस अवसर पर स्वयं सेवक व सेविकाओं ने मानव शृंखला बना कर सभी को मानवाधिकार के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निजामुद्दीन, डॉ. राकेश सिंह,  सहित महाविद्यालय के अन्य प्रवक्ता व स्वयं सेवक व सेविकाएं उपस्थित रहे।

Comments