जौनपुर : प्लेटफॉर्म पर छूटा बैग जीआरपी ने यात्री को सौंपा

जौनपुर : प्लेटफॉर्म पर छूटा बैग जीआरपी ने यात्री को सौंपा


शाहगंज। 
ज़ेया अनवर 
तहलका 24x7 
                        रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी चौकी इंचार्ज अयोध्या प्रसाद द्वारा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर चार पर एक लावारिस बैग बरामद किया। यात्रियों से पूछताछ करने पर भी मालिक की जानकारी नहीं मिल सकी।  

पुलिस ने बैग अपने कब्जे में ले कर जांच की तो उसमें रखे कागजात से पता चला कि वह आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी संदीप पुत्र हरिप्रसाद का था। बैग में कीमती सामान, लैपटॉप, लैपटॉप चार्जर व आइडी कार्ड आदि मिला। पुलिस ने मालिक को सूचना देकर बुलाकर बैग सुपुर्द किया। वहीं सप्ताहभर पूर्व सफर के दौरान महिला यात्री आरती गुप्ता का मोबाइल स्टेशन से गुम हो गया था। महिला की सूचना पर जीआरपी ने गुमशुदगी दर्ज कर सर्विलांस के जरिए मोबाइल को बरामद किया। जिसे महिला के भाई पुनीत गुप्ता को बुलाकर मोबाइल उनके सुपुर्द कर दिया। जीआरपी के अपनी जिम्मेदारियों के प्रति संजीदगी की सराहना क्षेत्र में हो रही है। 

Comments