जौनपुर : दिल्ली में हुए अग्निकांड से आहत अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे विरत

जौनपुर : दिल्ली में हुए अग्निकांड से आहत अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे विरत


शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24x7
                   दिल्ली में हुए अग्निकांड में 43 लोगों की मौत हो गई जिससे मर्माहत अधिवक्ता संघ ने मंगलवार को 43 मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक सभा का आयोजन किया। तत्पश्चात न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में  मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जिसके बाद शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। संचालन महामंत्री लाल चंद्र गौतम ने किया।

इस मौके पर महंतदेव यादव, रामहित यादव, लालता प्रसाद यादव, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, अमरनाथ सिंह, रामफेर गुप्ता, हरिनंदन उपाध्याय, धनंजय सिंह, प्रदीप निगम, बृजेश यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments