जौनपुर : चोरों ने उड़ाई घर के बाहर खड़ी बोलेरो
शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो पार कर दिया। भुक्तभोगी सुबह उठने पर बोलेरो नदारद देखकर घटना की तहरीर पुलिस को दी।
उक्त बाजार निवासी जटाशंकर तिवारी पुत्र उमाशंकर तिवारी मंगलवार की शाम घर के बाहर अपनी बोलेरो संख्या यूपी 62 जेड 0194 रोज की भांति मकान के सामने खड़ी कर सोने चले गये। सुबह परिवार के लोग जागे तो वाहन गायब था। सुबह घर के बाहर बोलेरो न देखकर हैरान हो गये। भुक्तभोगी की सूचना पर कोतवाली पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Comments
Post a Comment