जौनपुर : गंगा जमुनी तहज़ीब की अनूठी मिसाल, मित्र की जिंदगी गुलजार करने में लगे हैं चार यार
साथी के दु:खहरण के लिए दोस्तों ने कराया पांच दिवसीय महा मृत्युजंय जाप एंव रूद्राभिषेक
ज़ेया अनवर एवं फैज़ान अंसारी की विशेष रिपोर्ट...
शाहगंज।
स्पेशल डेस्क
तहलका 24x7
देश की सियासत और समाज में जाति धर्म का जहर घोलने वालों को नगर के चार मित्रों ने हिन्दू मुस्लिम दोस्ती का आईना दिखाया है। चारों मुस्लिम हिन्दू दोस्तों ने नगर के सेंट थॉमस रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर शंकर सीता उपवन पर कैंसर से जूझ रहे अपने साथी के लिए पांच दिवसीय महा मृत्युजंय जाप एवं रूद्राभिषेक का आयोजन कराया।
जेसीआई शाहगंज संस्कार के सक्रिय सदस्य व नगर के पहले पोर्टल "तहलका 24x7 न्यूज़" के संचालक नगर के पुरानी बाज़ार मोहल्ला निवासी रवि शंकर वर्मा कैंसर रोग से ग्रस्त हैं। जिनका उपचार मुंबई के प्रिंस अली खान हास्पिटल में चल रहा है। जहां 14 दिसंबर को वरिष्ठ सर्जन डा. सुल्तान प्रधान द्वारा आप्रेशन किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर होने पर उनके साथी और शुभचिंतक मदद कर अपना मानवता का धर्म निभा रहे हैं। धर्मशास्त्र के अनुसार लोगों ने महा मृत्युजंय जाप की सलाह दी।
उक्त सलाह को पूरा करने का बीड़ा जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार एखलाक खान ने उठाया। जिनका साथ ग्रैंड लान मैरेज लान के स्वामी पत्रकार गुलाम साबिर, अध्यापक व पत्रकार राजेश चौबे, बेजुबानों के मसीहा पशु चिकित्सक डा. आलोक सिंह पालीवाल ने देते हुए श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर जाप कराने का सुझाव दिया। मंदिर के पुजारी अमर प्रकाश पाण्डेय से मिलकर सारी बात बताई गई तो पुजारी जी भी काफी प्रभावित हुए। और जाप के लिए पूरी टीम तैयार हो गई। पुजारी जी ने वाराणसी से ब्राम्हण साथियों लक्ष्मी दत्त पांडेय, जय जयराम पांडेय, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय को बुलाकर मंदिर पर पांच दिवसीय जाप शुरु किया गया। गुरुवार को पूर्णाहूति के पश्चात समापन अवसर पर साथियों ने शामिल होकर अपने साथी रवि शंकर वर्मा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। हिन्दू मुस्लिम साथियों के सहयोग से हुए महा मृत्युंजय जाप एवं रूद्राभिषेक के आयोजन की सराहना होती रही।



Comments
Post a Comment