जौनपुर : सफलता हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी का होना जरूरी - डॉ जे पी दूबे
आर के इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कालेज का वार्षिकोत्सव आयोजित
शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24x7
आर के इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कालेज का द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह सोमवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें नए छात्रों ने कालेज प्रबंधक का स्वागत किया।
संस्थान की चेयरमैन ऊषा दुबे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फिजियोथैरेपिस्ट ज्योति गुप्ता ने सरस्वती वंदना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर अतिथि डा. तारिक शेख ने कहा सामाजिक सोच और लगन से नगर में संस्थान की नीव पड़ी। जिससे आस पास के युवाओं को घर के करीब रहकर सुविधा मिल रही है। संस्थान के निदेशक डॉ जेपी दुबे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और लगन पर ही कार्य का परिणाम निर्भर करता है। आप जो भी करें उसमें सफलता हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी का होना जरूरी है। कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का खूब मन मोहा। कार्यक्रम का संचालन ओटी टेक्नीशियन रीतिका राज ने किया।
इस अवसर पर डा. विकास दुबे, डा. विपिन यादव, डा. एसपी अस्थाना, डा. सूर्यभान, डा. आरबी मौर्या, इंद्रसेन यादव, दिनेश यादव, बाबा चौबे, संतोष यादव, संदीप यादव आदि रहे।


Comments
Post a Comment