जौनपुर : सड़क दुर्घटना में चार गम्भीर रूप से घायल
शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24x7
क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया।
क्षेत्र के सिधाई मोड़ के समीप शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार विकास पांडेय (30) पुत्र दिनेश पांडेय, दीपक पांडेय (31) पुत्र राममूरत व दलसिगांर दूबे (28) पुत्र राम आसरे निवासी खेतासराय गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरी घटना रविवार की सुबह क्षेत्र के पटैला मोड़ के समीप ओवरटेक करते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शाहबाज खान (21) पुत्र इस्लाम निवासी रसूलपुर खुटहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय बाइक सवार हेलमेट में नहीं थे। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया।

Comments
Post a Comment