जौनपुर : सड़क दुर्घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल
शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
आजमगढ़ जनपद के पवई बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।
कोतवाली क्षेत्र के बकुची नेवादा गांव निवासी अजय कुमार (34) पुत्र बनारसी सोमवार की रात पवई जनपद आजमगढ़ अपने रिश्तेदार के घर से गया लौट रहा था। पवई बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Comments
Post a Comment