जौनपुर : सखी फाउंडेशन ने फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कालेज को दिया सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन
शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
सखी वेलफेयर फाउंडेशन जौनपुर द्वारा फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कालेज तलीमाबद सबरहद में सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन दिया गया। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला महिला समाख्या अधिकारी रजनी सिंह ने किया। इसके पूर्व में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें सखी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने इसके उपयोग से होने वाले फायदे व इसका उपयोग न करने से हानि के विषय में विस्तार से जानकारी दी। वक्ता में विशिष्ट अतिथि उप निरीक्षक शितलूराम, प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सेल्फ डिफेंस टीम की टायक्वोंडो सत्या व सुहाना ने छात्राओं को आत्मरक्षा के हुनर बताए। मुख्य अतिथि रजनी सिंह ने महिलाओं से जुड़ी बीमारियों के विषय पर सभी को खुल कर चर्चा करने व सभी को जागरूक रह कर और लोगो को भी जागरूक करने की बात कही। युवतियों व महिलाओं से सम्बंधित कानूनों की जानकारियां दी। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख व आभर प्रर्दशन संस्था की महासचिव अंजू पाठक ने किया।
इस अवसर पर संस्था की पदाधिकारी तूलिका श्रीवास्तव, स्वर्णिमा जायसवाल, प्रियंका पाण्डेय, पिंकी जायसवाल, साधना गुप्ता, प्रधानचार्य मो. शाईद नईम, डॉ. अनामिका पांडेय, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. निजामुद्दीन, डॉ. शिव प्रसाद यादव, डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, रविन्द्र वर्मा, अयाज अहमद आदि रहे।

Comments
Post a Comment