जौनपुर : विभिन्न कार्यक्रम कर जेसीआई शाहगंज संस्कार ने मनाया मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ का जन्मदिन

जौनपुर : विभिन्न कार्यक्रम कर जेसीआई शाहगंज संस्कार ने मनाया मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ का जन्मदिन


संस्था अध्यक्ष एख़लाक खान के नेतृत्व में मंडलाध्यक्ष के जन्मदिन पर पौधा रोपण, डस्टबिन वितरण व वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित 



शाहगंज। 
ज़ेया अनवर 
तहलका 24x7
                  व्यक्तित्व विकास की संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार ने बुधवार को मण्डल अध्यक्ष जेसी आलोक सेठ का जन्मदिन पर पौधा रोपण, डस्टबीन वितरण व विद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित कर धूमधाम से मनाया। 


क्षेत्र के सुरीस गांव स्थित बीडीएस शिक्षण संस्थान में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यालय परिसर में अमरूद, आम, जामुन के पांच पौधे लगाए गए। तत्पश्चात स्वच्छ जागरुकता अभियान के तहत गांव में डस्टबीन वितरण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अंत में संस्था के अध्यक्ष एखलाक खान ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर जेसी एचजीएफ पंकज सिंह, कार्यक्रम संयोजक डा. आलोक सिंह पालीवाल, मिन्हाज इराकी, राजेश चौबे, विनायक गुप्ता, मो. रजा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments