जौनपुर : स्वच्छता सर्वेक्षण गोष्ठी आयोजित

जौनपुर : स्वच्छता सर्वेक्षण गोष्ठी आयोजित


शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24x7
                    नपा अध्यक्षा गीता जायसवाल ने गुरुवार को वार्ड नंबर 11 नई आबादी मोहल्ले में स्वच्छता सर्वेक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया। लोगों से स्वच्छता में नगर पालिका को पहले पायदान पर लाने में सहयोग की अपील की।

गोष्ठी में मोहल्ला निवासी डा. शर्फुद्दीन, विजय अग्रहरि, डा. केएन मिश्रा, मो. खालिक, जाहिद, नूरजहां आदि ने अपने सुझाव दिया। चेयरमैन गीता जायसवाल ने वार्ड में हुए कार्यों की जानकारी देते हुए अभियान में नागरिकों की सहभागिता की अपील की। अधिशासी अधिकारी दिनेश यादव, जेई दीपिका रानी, आरआई सुरेन्द्र शर्मा ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया। गोष्ठी का संचालन दीपक सिंह व सभासद गणेश चौहान ने आभार व्यक्त किया।

गोष्ठी में श्रीराम शुक्ला, अजय सोनकर, अवधेश कुमार, अनिल जायसवाल समेत मोहल्लेवासी रहे।

Comments