जौनपुर : प्रभात सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

जौनपुर : प्रभात सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा


शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24x7
                    प्रभात सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को सौंपा। 

समिति के प्रबन्धक अशोक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग किया कि जल संरक्षण के लिए भू गर्भ से हो रहे जल दोहन को सख्ती के साथ रोक लगाई जाए। पुराने कूपों व तालाबों की मरम्मत कराई जाए। शेषपुर गांव में चकबंदी व राजस्व अधिकारियों द्वारा सुरक्षित खाते की भूमि को आबादी दर्ज किया गया है। जिसकी जांच कराकर यथास्थिति बरकरार की जाए। निराश्रित पशुओं को गो शाला में रखा जाए। अपने पशुओं को खुला छोड़ने पर पशु पलकों पर रोक लगाई जाए। 

ज्ञापन देने वालों में रवि कुमार, अभिषेक पांडेय, अशोक कुमार, राजन, चंद्रमोहन मिश्र, विजय कुमार, मनोज कुमार आदि रहे।

Comments