जौनपुर : लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एसडीएम को सौंपा
शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24x7
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थनीय इकाई के अध्यक्ष दूधनाथ के नेतृत्व में मंगलवार को लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को सौंपा।
एसडीएम को दिये गये पत्रक में कहा कि एससीपी विसंगति, वेतन उच्चीकरण, पेंशन विसंगति, मोटर साइकिल भत्ता आदि मांगों पर शासन से सहमति के बाद भी शासनादेश निर्गत न होने के कारण संघ ने कई पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की अपील किया है। पत्रक में मांग की गई है कि सात हजार रिक्त पद होने पर लेखपाल अतिरिक्त क्षेत्रों में भी कार्य कर रहे हैं। रिक्त पदों से शासन को 240 करोड़ की अतिरिक्त बचत हो रही है। राजस्व ग्रामों में अपने कार्य के अलावा आय, जाति, अधिवास, तहसील दिवस, आईजीआरएस के अलावा अन्य विभागों द्वारा अपने मूल कार्य से हटकर भी काम लिया जाता है। बावजूद इसके लेखपालों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लेखपालों ने मुख्यमंत्री से तत्काल मांगों को पूरा करने की अपील की है।
पत्रक देने वालों में मृत्युंजय कुंवर, दीपक कुशवाहा, रणजीत सिंह, आशा सिन्हा, बजरंग बली, जय गुरुदेव आदि रहे।

Comments
Post a Comment