जौनपुर : चोरो ने पार किया नगदी व जेवरात
शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव में शनिवार की रात घर में घुसकर चोरों ने नकदी व जेवरात पार कर दिया। खटपट की आवाज सुनकर जगी महिलाओं ने चिल्लाना शुरु किया तो घर के पीछे से दिवाल फांदकर चोर फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दी ।
उक्त गांव निवासी रामआसरे पुत्र स्व. राम जतन के घर शुक्रवार को उनकी सुपुत्री की शादी थी। कई दिन की व्यस्तता खत्म होने पर थके परिजन घर मे सो रहे थे। शनिवार की रात घात लगाकर घुसे चोरों ने घर में रखा भतीजी अर्चना व बेटी पूनम का बैग रिश्तेदारी आयी भतीजी अर्चना व बेटी पूनम का बैग पार कर दिया। भुक्तभोगी के मुताबिक बैग में सोने की चैन, तीन पायल व आठ हजार नकदी लेकर फरार हो गए।

Comments
Post a Comment