जौनपुर : स्काउटिंग से समाज में समरसता पैदा होती है - डॉ रणजीत सिंह
सुईथाकलां।
राजेश चौबे
तहलका 24x7
स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे कालेज के प्रधानाचार्य व जिला मुख्यायुक्त डॉ रणजीत सिंह ने कहा कि स्काउटिंग से समाज में समरसता पैदा होती है। इसके माध्यम से जाति, धर्म सम्प्रदाय आदि के भेदभाव बच्चों में समाप्त होते हैं।
सोमवार को कैंप फायर कार्यक्रम के साथ ही तृतीय सोपान शिविर का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने कव्वाली, लोकगीत, स्वच्छता व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। पांच दिनों तक चलने वाले शिविर में स्काउट गाइड को मानचित्र पढ़ना, प्राथमिक चिकित्सा, दिशा ज्ञान, कंपास, पायनियरिंग गांठ बंधन, कैंप क्राफ्ट, भोजन बनाना, रंगोली आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में स्काउट गाइड राधा कृष्ण, शिव गणेश का नृत्य तथा पूर्ण स्वराज्य का बिगुल फूंकने वाले छत्रपति महाराज शिवाजी आदि की झाँकी निकाली गई जिसकी दर्शकों ने भूरि भूरि प्रशंसा किया। कार्यक्रम के दौरान गंगा प्रसाद सिंह, शीतला प्रसाद उपाध्याय, विनय त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह बबलू अरुण सिंह, विनोद सिंह, गोकर्ण नाथ यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम बक्श सिंह जिला प्रशिक्षण आयुक्त जौनपुर ने किया तथा सहयोग श्रीमती राजकुमारी सिंह व सुनील यादव ने किया।

Comments
Post a Comment