जौनपुर : प्राकृतिक कर्ज चुकाने के लिए संकल्पित हो लोग - डॉ राकेश यादव

जौनपुर : प्राकृतिक कर्ज चुकाने के लिए संकल्पित हो लोग - डॉ राकेश यादव


सुईथाकलां।
राजेश चौबे
तहलका 24x7
                     प्राकृतिक कर्ज चुकाने के लिए लोगों को संकल्पित रहना चाहिए उक्त बातें गुरुवार को डॉ राकेश यादव ने बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊँचगाँव के परिसर में पूर्वांचल विश्व विद्यालय और एस वी डी गुरूकुल महाविद्यालय ऊँचगाँव के तत्वावधान में रासेयो द्वारा आयोजित जागरूकता व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा।उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवियों व ग्रामीणों को जन्मदिन जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधरोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुईथाकलां के प्रभारी चिकित्सक डॉ एसपी यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा लगभग 200 लोगों का रक्तचाप, हिमोग्लोबिन, टीवी, शुगर, बुखार आदि की जाँच की गई। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक उपाध्याय व आभार प्रबंधक डॉ उमेश चन्द्र तिवारी ने किया। इस दौरान डॉ अंशुमान मिश्रा, गंगा प्रसाद चौरसिया, रामप्यारे, राकेश मिश्रा, राघवेंद्र शुक्ला समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments