जौनपुर : मनबढ़ों ने युवक पर किया धारदार हथियार से हमला, हालत नाजुक वाराणसी रेफर

जौनपुर : मनबढ़ों ने युवक पर किया धारदार हथियार से हमला, हालत नाजुक वाराणसी रेफर 


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
            कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में बुधवार की रात मनबढ़ों ने एक युवक को लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला कर मरणासन्न कर दिया। उपचार के लिए उक्त घायल को राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहाँ हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।

उक्त गांव निवासी शाहनवाज़ पुत्र मो. शाहिद का पड़ोसी से मछली मारने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर देर रात शाहनवाज़ को घर के सामने देख मनबढ़ युवकों ने रोक लिया। विवाद बढ़ने पर लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। गम्भीर हालत में उसे चिकित्सालय लाया गया। सर में गम्भीर चोट लगने से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments