जौनपुर : खड़े ट्रक में टकराई बाइक, एक युवक की मौत दो गम्भीर रूप से घायल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
क्षेत्र के उसरहटा रेलवे क्रॉसिंग के समीप खड़ी ट्रक मे असंतुलित होकर बाइक टकराने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार मृतक का मौसेरा भाई व साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धनधनुआ गांव निवासी विजय शंकर उर्फ विक्की (18) पुत्र विनोद गौतम मंगलवार को गांव के ही अपने मित्र दरोगा (20) पुत्र बहादुर सोनकर के साथ अपनी बाइक से खुटहन थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव अपने मौसी के घर पहुचा और अपने मौसेरे भाई उमाशंकर (22) पुत्र लालता को अपने साथ लेकर मंगलवार की रात करीब दस बजे शाहगंज होते हुए अपने घर वापस जा रहा था कि उसरहटा रेलवे क्रॉसिंग के समीप खड़ी ट्रक मे असंतुलित होकर बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने विजय शंकर उर्फ विक्की को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। मौत की खबर मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया।

Comments
Post a Comment