जौनपुर : कोतवाली पुलिस नहीं दर्ज कर रही है मुकदमा, भुक्तभोगी को थाने भगाया

जौनपुर : कोतवाली पुलिस नहीं दर्ज कर रही है मुकदमा, भुक्तभोगी को थाने भगाया


थक हार कर भुक्तभोगी ने लगाई उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार


शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                 कोतवाली पुलिस चार दिन पूर्व चोरी हुई बाइक का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है बल्कि भुक्तभोगी के साथ बदसलूकी कर अपने सामान की सुरक्षा स्वंय करने का पाठ पढ़ाकर थाने से भगा दिया। थक हार कर भुक्तभोगी ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी लालता प्रसाद यादव की हीरो स्प्लेंडर बाइक संख्या यूपी 62 ए एक्स 6441 बीते 26 अक्टूबर को नगर खुटहन मार्ग स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने अपनी बाइक खड़ी करके दवा लेने दुकान पर गये लौटें तो बाइक नदारद मिली। जिसकी तहरीर पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह को दी तो उसे अपने सामान की सुरक्षा स्वंय करने का हवाला देते हुए डांट कर भगा दिया। वहीं दूसरी ओर इंश्योरेंस कंपनी द्वारा बिना एफ आई आर के क्लेम देने को तैयार नहीं है। फिलहाल भुक्तभोगी उच्चाधिकारियों से न्याय गुहार लगाई है

Comments