जौनपुर : तीन घरों से नगदी सहित लाखों के आभूषण की चोरी
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
क्षेत्र के बढ़ौना गांव में मंगलवार की रात तीन घरों घुसे अज्ञात चोरों ने दो हजार नगदी सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए मूल्य के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है।
बढ़ौना गांव निवासी अखिलेश पुत्र फिरतू घर मे मंगलवार की रात अज्ञात चोरो पीछे के रास्ते से घर में घुसकर बक्से का ताला तोड कर सोने की चेन, करधन, कंगन व दो हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
इसी तरह अनिल गौतम पुत्र बच्चूलाल के घर के पिछले हिस्से से सेंधमारी करके घर में घुसकर बक्से का ताला तोड कर उसमे रखा चांदी की हाथ मेहंदी, चांदी का कड़ा, डीजे की मशीन चोर उठा ले गए।
इसी कड़ी में इनके पड़ोसी सुबेलाल पुत्र बनवारी सोने की झाला, कील, सोने की लाकेट व पाजेब पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगियों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई हैं।

Comments
Post a Comment