जौनपुर : बीएड के छात्रों को दिया गया योग प्रशिक्षण
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
क्षेत्र के राम अवध यादव गन्ना कृषक पीजी कॉलेज मे बीएड संकाय मे पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।
बुधवार को कालेज के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र विक्रम यादव ने पांच दिवसीय योग शिविर शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ बना रहता है और मन को शांति मिलती है। योग करने से शरीर के तमाम विकारों से निजात मिलती आदमी स्वस्थ रहता है। योग प्रशिक्षक सभा राज आर्य ने योग करने के विभिन्न तरीके और योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया।
इस अवसर पर डॉ सत्य प्रकाश यादव, डॉ महेंद्र यादव, राजेश कुमार यादव, छोटेलाल नाविक, डॉ संदीप यादव, डॉ अशोक कुमार यादव, डॉ शेषमणि यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment