जौनपुर : नहीं थम रहा है हफ्ते भर से चल रहा एसडीएम एवं तहसीलदार की कोर्ट का विरोध

जौनपुर : नहीं थम रहा है हफ्ते भर से चल रहा एसडीएम एवं तहसीलदार की कोर्ट का विरोध 


अधिवक्ता संघ के निर्णय से इतर जाने वाले अधिवक्ता किए जाएंगे चिन्हित



शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                           तहसील अधिवक्ता संघ का उप जिलाधिकारी राजेश वर्मा व तहसीलदार अभिषेक राय के व्यवहार को लेकर विरोध स्वरूप उनके न्यायालय व चेंबर के बहिष्कार का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। संघ के बहिष्कार से इतर जाकर कुछ अधिवक्ता के अधिकारियों के चेंबर में जाने की जानकारी पर संघ ने अनुशासन समिति बनाकर उनको चिन्हित करने का निर्णय लिया है। 

उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा व तहसीलदार अभिषेक राय के बारे में अधिवक्ता संघ एक बैठक करके एक सप्ताह पूर्व यह निर्णय लिया था कि इन अधिकारियों का व्यवहार अधिवक्ताओं व वादकारियों के प्रति ठीक नहीं है जिसकी वजह से लोगों को न्याय पाने में परेशानी हो रही है। उनके व्यवहार के प्रति चिंता जताते हुए संघ ने दोनों अधिकारियों के न्यायालय व उनके चेंबर के बहिष्कार का निर्णय लिया था। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत भी रहे थे बुधवार को तहसील खुला तो संघ पदाधिकारियों और उनके साथियों ने जानकारी दी कि कुछ अधिवक्ता संघ के निर्णय से इतर जा कर अधिकारियों के पास जा रहे हैं। इस जानकारी पर अधिवक्ता संघ ने अनुशासन समिति बनाकर संघ के निर्णय से इतर जाने वाले अधिवक्ता को चिन्हित करने का निर्णय लिया है।

Comments