जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार के निर्विरोध अध्यक्ष एख़लाक खान ने लिया अपनी कार्यकारिणी के साथ पद व गोपनीयता की शपथ
जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार के निर्विरोध अध्यक्ष एख़लाक खान ने लिया अपनी कार्यकारिणी के साथ पद व गोपनीयता की शपथ
शाहगंज।
राजेश चौबे
तहलका 24x7
जेसीआई शाहगंज संस्कार का चुनाव रविवार की रात नगर के एराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैंड लान में संपन्न हुआ। जिसमें एखलाक खान व सरफराज इराकी निर्विरोध अध्यक्ष व सचिव चुने गए।
चुनाव अधिकारी जेसी मो. शाहिद नईम, संस्थापक अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर, जेसी सुजीत जायसवाल की देखरेख में संपन्न हुआ। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को तत्कालीन अध्यक्ष जेसी पंकज सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं कार्यकारिणी में राजेश चौबे, डा. आलोक सिंह पालीवाल, डॉ फारूक अरशद, हसन मेंहदी, मिन्हाज इराकी, साकिब खान उपाध्यक्ष, मो. आसिफ सह. सचिव, रजा हुसैन कोषाध्यक्ष, विनायक गुप्ता, नीरज सिंह, क्षेमेन्द्र सिंह, संतोष पाण्डेय, डा. अतुल यादव, डा. राजीव यादव निदेशक चुने गए। जिन्हे निर्वाचित अध्यक्ष ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर मो. तारिक इराकी, इकरार खान, डा. ज़ीशान जफर, राजेश सिंह एडवोकेट, जितेंद्र यादव आदि रहे।



Comments
Post a Comment