जौनपुर : कुबा इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के जरिए गांव की प्रतिभाओं ने किया शहर का रुख

जौनपुर : कुबा इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के जरिए गांव की प्रतिभाओं ने किया शहर का रुख


जिला स्तरीय क्रिकेट के लिए छह खिलाड़ियों का चयन


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7 
                          कुबा इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी उसरहटा के प्रतिभागियों ने सोमवार को शिया कालेज में आयोजित सीके नायडू जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। जिसमें कुल छह प्रतिभागी का चयन हुआ। 


कोच प्रवीण सिंह व पंकज यादव ने चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोमवार को आयोजित ट्रायल प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुबा एकेडमी के अंडर 14 में अंकुर यादव, ऋषि यादव निवासी अहरपुर, आनन्द यादव निवासी रसूलपुर, सुजीत यादव निवासी ग्राम सोंधी। अंडर 17 में मोलनापुर गांव निवासी मो. फैसल व अंडर 19 में कलापुर निवासी विजय कुमार को चयनित किया गया। कोच प्रवीण सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम ने क्षेत्र व एकेडमी का नाम रोशन किया है। कहा सभी बच्चों में काफी ऊर्जा और क्षमता है। जरूरत है उन्हें निखारने की।

Comments