जौनपुर : कोटेदार के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने दी तहरीर

जौनपुर : कोटेदार के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने दी तहरीर 


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                  क्षेत्र अंतर्गत पट्टी गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के निरीक्षण पर स्टाक से कम अनाज पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।

पूर्व में अनाज वितरण को लेकर उपभोक्ताओं ने कोटेदार की शिकायत जिलाधिकारी व जिला आपूर्ति अधिकारी से किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक राकेश कुमार को जांच के आदेश दिए। मंगलवार को दुकान पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक राकेश कुमार व लिपिक कुंवर अभय प्रताप सिंह को कोटेदार चन्द्रभान चौहान नही मिले। दुकान पर उनका बेटा अभिषेक व भाई राम प्रसाद मिले। ई पास मशीन के सत्यापन में कुल 338 उपभोक्ताओं में 205 को अनाज वितरण किया गया था। सितंबर महीने में वितरण के लिए 43.36 कुंटल गेहूं व 29.49 कुंटल चावल उपलब्ध कराया गया। जिसमें वितरण के बाद 19.28 गेहूं व 13.24 कुंटल चावल स्टाक में होने की जगह पर मात्र 50 किलोग्राम गेहूं, 25 किलोग्राम चावल मिला। अधिकारी ने मौके पर मौजूद 39 उपभोक्ताओं के बयान दर्ज कर उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर कोटेदार द्वारा कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मामले में पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि स्टाक कम होने के अलावा उपभोक्ताओं ने घटतौली का भी आरोप लगाया है।

Comments