जौनपुर : अधिवक्ता के निधन पर शोक
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जौनपुर कलक्ट्रेट बार के अधिवक्ता राम प्रसाद शुक्ला के निधन पर बुधवार को अधिवक्ता संघ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव की अध्यक्षता में आहूत शोकसभा में दो मिनट का मौन रख करके श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक मे न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। संचालन महामंत्री लाल चंद्र गौतम ने किया।
इस मौके पर नंदन उपाध्याय, महंतदेव यादव, रामहित यादव, लालता प्रसाद यादव, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, राम सहाय यादव, अमरनाथ सिंह, धनंजय सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, प्रदीप निगम, राजीव सिंह डब्लू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment