जौनपुर : समाज को एकजुट करने में सदैव प्रयास करे - कपिल मुनि
तेजी बाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24x7
अखिल भारतीय ऊमर वैश्य महासभा की केंद्रीय कार्य समिति की द्वितीय बैठक कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागार मिर्जापुर जिले में रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे से प्रारंभ हुई। इस बैठक कार्यक्रम में मिर्जापुर जिले के अलावा जौनपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, मुम्बई, नागपुर, झारखण्ड सहित प्रत्येक जिले से विशेष लगभग पांच सौ स्वजातीय बंधु एवं पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में दर्जनों महिला पदाधिकारियों की भी उपस्थिति हुई।
कार्यक्रम प्रारम्भ में मुख्य अतिथि के हाथों मां विंध्यवासिनी देवी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कराया गया, आये हुए सभी स्वजातीय बंधुओं ने अपने अपने स्थान पर खड़े होकर प्रार्थना किये। उसके बाद संतोष जी ने सभागार में उपस्थित सभी आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया, लोगों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिल मुनि राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन मुंगराबादशाहपुर ने अपने संबोधन में कहा कि इस महासभा के माध्यम से सभी स्वजातीय बंधुओं को एक किया जायेगा सभी को साथ में लेकर चलने की कोशिश की जायेगी और हमारे समाज में गरीब परिवार की बेटियों को शिक्षा देने में जो भी होगा किया जाएगा और गरीब असहाय परिवार की बेटियों की शादी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में निः शुल्क कराया जायेगा। इन्होंने कहा कि ऊमर वैश्य समाज को एकजुट होने की जरूरत हैं। सभी लोग समाज को एकजुट करने में सदैव प्रयास करे तथा सभी पदाधिकारीगण से इन्होंने कहा कि सभी लोग अपने अपने क्षेत्र की जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करे, समाज को एकजुट करने में सहयोग प्रदान करे।
राष्ट्रीय महामंत्री श्यामधर एडवोकेट, जिलाध्यक्ष जगदीश ऊमर वैश्य, डॉ राकेश ऊमर वैश्य तथा दिनेश जी मुम्बईवाले ने भी सभी आगंतुकों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संतोष ऊमर वैश्य ने मंचासीन मुख्य अतिथि कपिल मुनि ऊमर वैश्य, राजेश कुमार ऊमर नगर पंचायत अध्यक्ष घोरावल, सोनभद्र, टाऊ ऊमर, शोभनाथ वैद्य, दिनेश ऊमर वैश्य का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी आगंतुकों ने भोजन ग्रहण कर अपने अपने गंतव्य को रवाना हुए। इस कार्यक्रम में राजेश ऊमर वैश्य, श्याम लाल ऊमर वैश्य, बृजेश ऊमर, विनोद,संदीप, प्रदीप ऊमर जिला उपाध्यक्ष, संगम लाल ग्राम प्रधान, जितेंद्र, आलोक, पिंटू, घनश्याम ऊमर, अतिन, अंकित, आशुकान्त, जीतलाल, स्वामीनाथ, मोतीलाल, रवि ऊमर, संतोष ऊमर, जगदम्बा प्रसाद, अशोक कुमार, अनंता, अमरेश चंद्र, नंदलाल ऊमर, राकेश ऊमर, शिवगोविंद, डॉ दिनेश ऊमर वैश्य सहित सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment