जौनपुर : सहायक अध्यापक ने रसोईया को पीटा

जौनपुर : सहायक अध्यापक ने रसोईया को पीटा


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                  कोतवाली क्षेत्र के हाजी रफीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक ने भोजन बनाने वाली महिला को पीट दिया। घटना की खबर लगते ही भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विद्यालय घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शान्त कराते हुए आरोपी अध्यापक को हिरासत में लिया।

गांव निवासी मनीता पत्नी स्व. पप्पू विद्यालय में मिड डे मील का भोजन बनाने का काम करती है। महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सहायक अध्यापक द्वारा उसके साथ बराबर छेड़खानी की जाती है। बुधवार की सुबह अध्यापक के क्रियाकलाप का महिला ने विरोध किया तो अध्यापक ने उसकी पिटाई करते हुए नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। मारपीट की घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। काफी संख्या में लोग विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पर हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने लोगों को शांत कराया। सूचना पर एबीएसए राजीव यादव भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस आरोपी अध्यापक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

Comments