जौनपुर : लायंस स्टार के अध्यक्ष मनोज ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
लायंस क्लब शाहगंज स्टार का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार की रात नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। जिसमें क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज जायसवाल को मण्डल अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष ने संस्था के बाबत विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संगठन है। जो समाज के निर्बल और कमजोर लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर है। इसके अलावा नवीन कार्यकारिणी में संजीव जायसवाल सचिव, रविकांत सह. सचिव, प्रवीण श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, मनोज पाण्डेय सह. कोषाध्यक्ष, डा. डीके गुप्ता, राजपत जायसवाल, मो. अब्बास बिस्मिल्ला उपाध्यक्ष, रूपेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, डा. एसएल गुप्ता, डा. ज्ञानचंद, डा. सुधाकर मिश्रा निदेशक पद की शपथ ली।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल, कुंवर बीएम सिंह, शत्रुघ्न मौर्या, अशोक मौर्या, मो. मुस्तफा, मनीष गुप्ता, प्रियंका, सुरेन्द्र तिवारी, जागृत चित्रवनशी आदि रहे।

Comments
Post a Comment