जौनपुर : मालगोदम से गेहूं चोरी करते दो धराए
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
स्थानीय रेलवे मालगोदाम पर रखे गए गेहूं की चोरी कर रहे दो युवकों को आरपीएफ पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
बताते हैं कि पंजाब से गेहूं का रैक शाहगंज में लगा था जिसे उतारकर मालगोदाम पर रखा गया था। बीती रात बगल गांव ठकठौलिया गांव निवासी अरविंद उर्फ जोखन व विकास कुमार को गेहूं की बोरियों के साथ आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक गंगासागर राय, कांस्टेबल जितेंद्र यादव, महेंद्र यादव ने गश्त के दौरान रंगे हाथ पकड़ लिया दोनों पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

Comments
Post a Comment