जौनपुर : तुष्टिकरण की राजनीति के चलते देश पिछड़ा - अनिल राजभर

जौनपुर : तुष्टिकरण की राजनीति के चलते देश पिछड़ा - अनिल राजभर


शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
               देश की आज़ादी के समय प्रति व्यक्ति की आय चीन से बेहतर थी। जापान भारत के बाद आजाद हुआ और अपना लोहा पूरे विश्व से मनवा रहा है। लेकिन हमारे देश में तुष्टिकरण की सियासत ने देश का काफी नुकसान किया उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने नगर के मिल्लत नगर में एक स्वागत समारोह के अवसर पर कहा। 

श्री राजभर ने कहा देश कि आज़ादी के बाद सत्ता पर काबिज रहनुमाओं ने जाति धर्म, अमीर गरीब, छोटा बड़ा और ऊंच नीच की राजनीति करके नौजवानों के सपनों को तोड़ने का काम किया। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो देश में परिवर्तन लाने का अभियान चलाया है। उसका लाभ सभी को मिल रहा है। मुस्लिम इलाके मिल्लत नगर में स्वागत समारोह परिवर्तन का परिणाम है। नौजवान भारत को मजबूत राष्ट्र के रूप में देखना चाहता है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश के हालात को खराब करने वाले विरोधियों के मनसूबे पर पानी फेरने के लिए अकलियत का नौजवान संगठित हो रहा है। सच्चर कमेटी का हवाला देते हुए कहा कि आठ सौ बरस मुसलमानों ने राज किया और साठ बरस के भीतर उनके दलितों से भी ज्यादा बदतर हालात के जिम्मेदार पूर्व की सरकारें हैं। कहा प्रधानमंत्री का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा देश की सियासत में काफी बदलाव ला रहा है। कार्यक्रम को भाजपा नेता सतीश सिंह, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल, विनय सिंह, बेचन सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
अंत में कार्यक्रम संयोजक सगीर इराकी ने अगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मो. आरिफ, हाजी नफीस अहमद, रईस अहमद, गुलाम साबिर, सुनील गुप्ता, बलिहारी राजभर, गीता बिंद, महताब अहमद, अजित प्रजापति, उमेश अग्रहरि, अर्पित जायसवाल, रिंकू राजभर समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments