जौनपुर : राम जेठमलानी के निधन पर शोक
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
पूर्व कानून मंत्री व उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी व तहसील के वसीका नवीस राजेश कुमार यादव के पुत्र के आकस्मिक निधन पर सोमवार को अधिवक्ता संघ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव की अध्यक्षता में आहूत शोकसभा में दो मिनट का मौन रख करके श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक मे न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। संचालन महामंत्री लाल चंद्र गौतम ने किया।
इस मौके पर महंतदेव यादव, रामहित यादव, लालता प्रसाद यादव, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, अमरनाथ सिंह, रामफेर गुप्ता, हरिनंदन उपाध्याय, धनंजय सिंह, प्रदीप निगम, बृजेश यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment