जौनपुर : सडक हादसे में महिला गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर : सडक हादसे में महिला गम्भीर रूप से घायल


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                      शनिवार की शाम क्षेत्र अंतर्गत उसरहटा रेलवे क्रासिंग के समीप बाइक सवार महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उक्त घायल को उपचार हेतु स्थानीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। 
   
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रसौली गांव निवासी सुरेखा (20) पुत्री रामनाथ गांव के ही एक युवक की बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रही थी शनिवार की शाम उसरहटा रेलवे क्रासिंग के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उक्त घायल को उपचार हेतु स्थानीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उक्त महिला की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

Comments