जौनपुर : युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

जौनपुर : युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार 


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7 
                   बेलवाई स्टेशन समीप एक युवक को जहरखुरान गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। बेहोशी की हालत में देखकर यात्रियों ने सूचना डायल 100 को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार हेतु स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। 
           
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमाकर अपने घर लौट रहा मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के ताझा गांव निवासी अभिषेक सिंह (35) पुत्र संतबली भिलाई से कमाकर सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से वाराणसी पहुंचा वहां से पैसेंजर ट्रेन पकड़कर शाहगंज के लिए निकला ट्रेन में सवार जहरखुरान गिरोह ने युवक को अपना शिकार बना लिया बेहोशी की हालत में युवक शाहगंज न उतरकर बेलवाई स्टेशन पर भोर में उतरा बेहोशी की हालत में युवक प्लेटफॉर्म के बाहर गिरा देखकर यात्रियों ने सुचना डायल 100 को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार हेतु स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन युवक को अपने साथ घर ले गये।

Comments