जौनपुर : गुणवत्तायुक्त शिक्षा समय की अहम जरूरत - जेसी गुलाम साबिर

जौनपुर : गुणवत्तायुक्त शिक्षा समय की अहम जरूरत - जेसी गुलाम साबिर


जेसीआई इंडिया के जोन डायरेक्टर एवं प्रक्षिक्षक ने छात्रों को दिया टिप्स


फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कालेज में आयोजित हुई कार्यशाला


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                       जेसीआई इंडिया के जोन डायरेक्टर एवं प्रशिक्षक जेसी गुलाम साबिर ने बताया कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा समय की जरूरत है। वे मंगलवार को जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा आयोजित जेसी वीक के दूसरे दिन फरीदुलहक मेमोरियाल डिग्री कालेज सबरहद में आयोजित कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो हमें ज्ञानवान, विवेकवान, बुद्धिमान बनाने के साथ ही रोजी रोटी का जरिया भी बन सके। आज के दौर में देखा जाए तो दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को सही मायने में "हीरो ऑफ इंडिया" कह सकते हैं। आईआईटी खड़गपुर से शिक्षा प्राप्त करने के बाद पिचई ने अपनी शिक्षा की ही बदौलत दुनिया में देश का नाम रोशन किया। इसी तरह सत्या नडेला ने भी माइक्रोसॉफ्ट के मुखिया के रूप में भारत का माथा ऊंचा किया। 


कार्यशाला में जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष जेसी पंकज सिंह, जेसी एख़लाक खान, जेसी मो. शाहिद नईम, जेसी विनायक गुप्ता, जेसी मिनहाज इराकी, जेसी रजा हुसैन, जेसी राजेश चौबे, जेसी डा. आलोक सिंह पालिवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। सभी का आभार कालेज के प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने व्यक्त किया।

Comments