जौनपुर : सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त समाज, नारी ही असल में सशक्त समाज की हैं वास्तुकार - गुलाम साबिर
जौनपुर : सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त समाज, नारी ही असल में सशक्त समाज की हैं वास्तुकार - गुलाम साबिर
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जेसीआई शाहगंज शक्ति के तत्वावधान में जेसी वीक के तीसरे दिन नगर के लकी सिलाई आई टी आई में जेंडर इक्वलिटी वुमन एंपावरमेंट के अंतर्गत जोन डायरेक्टर व प्रशिक्षक जेसी गुलाम साबिर ने छात्राओं को प्रशिक्षण देने दौरान बताया कि सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त समाज, नारी ही असल में सशक्त समाज की वास्तुकार हैं। आज के महिला सशक्तिकरण के दौर में आप अपने आप को आगे रखे आप सब जिस भी क्षेत्र हो निर्भीकता के साथ मेहनत व लगन के दम पर अपनी पहचान बनाये आप वह सब कुछ पा सकते जो आज अपने-अपने क्षेत्र में कामयाब महिलाओं ने पाया हैं। महिला सशक्तिकरण के बारे में आप को जो जानकारी दी गई हैं निश्चित तौर आप के जीवन मे उपयोगी होगी।
कार्यक्रम की शुरुवात में संस्था की अध्यक्ष जेसी डॉ. मौलश्री चित्रवंशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी से परिचय कराया। प्रशिक्षक जेसी गुलाम साबिर के साथ ही लकी सिलाई केंद्र की निदेशिका व समाज सेविका को बतौर मुख्य अतिथि शिवकुमारी गुप्ता व विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष जेसी आशा गुप्ता को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम सयोंजक पूनम जायसवाल व आभार प्रदर्शन जेसी वीक चैयरमेन बुलबुल अग्रहरि ने किया। इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जोन डायरेक्टर जेसी खुशबू जयसवाल, पूर्व अध्यक्ष जेसी गीता जयसवाल (मुन्नी ), पूर्व अध्यक्ष जेसी डॉ. रुचि मिश्रा, जेसी वीक को चेयरमैन जेसी उषा अग्रहरी, राधा गुप्ता, ममता गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, रीता सोनी, एकता नीलम, मेघना वर्मा, मोती देवी, शुभ लक्ष्मी, संगीता जायसवाल, जेजे डॉ. प्रज्ञा चित्रवंशी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Comments
Post a Comment