जौनपुर : फेसबुकिया प्रेम में दीवानी हुई युवती मुंबई से पहुंची शाहगंज

जौनपुर : फेसबुकिया प्रेम में दीवानी हुई युवती मुंबई से पहुंची शाहगंज


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                 दो साल पहले फेसबुक पर युवक की एक युवती से दोस्ती इतनी परवान चढ़ी कि प्रेम में दीवानी हुई युवती प्रेमी को खोजते हुए शाहगंज पहुंच गई। काफी तलाश के बाद भी प्रेमी के न मिलने पर उसने पुलिस का सहारा लिया। कोतवाली पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

बताते हैं कि खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की फेसबुक पर मुंबई की युवती से दोस्ती हो गई। जो कुछ दिनों में प्यार में बदल जाती है। युवक घर से मुम्बई कमाने की बात कहकर पहुंच गया। जहां दोनों महीनों साथ रहे। आपस में साथ जीने मरने की कसमें खाईं। लेकिन युवक वापस आया तो फिर बातचीत का सिलसिला भी बंद कर दिया। प्रेमी की बेवफाई से तंग प्रेमिका दो दिन पहले शाहगंज धमक पड़ी। दिनभर उसकी तलाश करती और रात रेलवे स्टेशन पर गुजरती। प्रेमी के न मिलने पर पुलिस का सहारा लिया। मोबाइल नंबर व फेसबुक आईडी के आधार पर पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में लिया। कोतवाली पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। वहीं युवती को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

Comments