जौनपुर : जहरीले जंतू के काटने से रेल कर्मी की मौत
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
क्षेत्र के छताई कलां रसूलपुर गांव निवासी एक रेलकर्मी युवक की रविवार को जहरीला जंतु काटने से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया।
क्षेत्र के छताई कलां रसूलपुर गांव निवासी संतोष कुमार (26) पुत्र धुरऊ जो स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गेटमैन पद पर तैनात हैं। रविवार की सुबह घर की सफाई करते समय जहरीले जंतु ने काट लिया। हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरूष चिकित्सालय लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजन शव को अपने साथ ले गए।

Comments
Post a Comment