जौनपुर : प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना
खेतासराय।
राममूर्ति यादव
तहलका 24x7
सेल्फ़ी उपस्थिति, पुरानी पेंशन बहाली सहित 12 सूत्री मांग को लेकर शाहगंज प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई आंदोलित हो उठा। तीन घण्टे तक चले धरने में सरकार की नीति पर जम कर बरसे। अपनी मांगो का ज्ञापन एबीएसए शाहगंज को सौंपा
धरने को सम्बोधित करते हुए संघ के ब्लॉक इकाई अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। कार्रवाई का भय दिखा कर शिक्षकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। शिक्षकों और छात्रों की सेल्फ़ी उपस्थिति का संघ विरोध करता है। सरकार के कदम से शिक्षिकाओं और किशोरियों की निजता भंग होने का खतरा है। आंदोलित शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि दूरदराज़ जनपदों में कार्यरत शिक्षकों को गृह जनपद में तैनाती के साथ, मूलभूत सुविधा सहित बारह सूत्री मांग को तत्काल पूरी की जाए अन्यथा शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा।
संचालन प्रशान्त मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मदन चन्द्र, सुमन, गुफरान अहमद, सुधाकर सिंह, दया शंकर यादव, पंकज सिंह, आशीष श्रीवास्तव, मो. तलहा, अशोक मौर्य, राम स्वारथ, अशोक कुमार, मदन लाल, अरविन्द सिंह, बुद्धिराम, चन्द्रजीत, दिलीप, खुर्शीद अहमद, राजीव सिंह, अरुण सिंह, सहित दर्ज़नो अध्यापक शामिल रहे।

Comments
Post a Comment