जौनपुर : छेड़खानी के विरोध पर युवक को पीटा
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने किशोरी के भाई को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
उक्त गांव की किशोरी कक्षा 7 की छात्रा है जो सोमवार को विद्यालय जाने के दौरान गांव के चार की संख्या में मनबढ़ युवकों ने छीटाकशी शुरु कर दिया। स्कूल से घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को सारी बात बताई। मंगलवार दोपहर किशोरी का भाई युवकों से पूछने गया। जिसपर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर मनबढ़ युवकों ने किशोरी के भाई को पीटकर घायल कर दिया। जिसका उपचार स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

Comments
Post a Comment