जौनपुर : आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लेखपाल संघ तीन दिवसीय हड़ताल पर
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
कन्नौज में अधिवक्ताओं द्वारा जनपद के समस्त लेखपालों पर जानलेवा हमला करने वाले महिला लेखपाल से दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को तहसील मुख्यालय पर लेखपाल संघ ने धरना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। संघ ने बैठक के बाद तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने की घोषणा की। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया कि महिला लेखपाल सहित अन्य लेखपालों ऊपर हमले के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। लेखपाल संघ तीन दिवस तक हड़ताल पर रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान संघ के अध्यक्ष दूधनाथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा, महामंत्री मृत्युंजय कुंवर विक्रम, रणजीत सिंह, आशा सिन्हा, जय गुरुदेव, नंदा देवी, ओमप्रकाश यादव, श्याम सुन्दर यादव, ममता, प्रीति, संदीप यादव, राकेश यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment