जौनपुर : लीला मंचन के पूर्व रामभक्तों ने निकाली बाइक रैली
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
श्रीराम लीला के मंचन की शुरुआत मंगलवार से नगर के कलेक्टर गंज में होना सुनिश्चित हुआ है। इसके पूर्व मंगलवार की सुबह में श्रीराम लीला समिति ने आम जनमानस में संदेश देकर जागरूकता के उद्देश्य से बाइक रैली निकाली। रैली में श्रीराम के जयकारे के साथ राम भक्तों ने नगर में भ्रमण किया।
श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष रूपेश जायसवाल के नेतृत्व में नगर के शाहपंजा मोहल्ले स्थित श्री संगत जी मंदिर से बाइक रैली निकाली। रैली नगर के चूड़ी मोहल्ला, पुराना चौक, लोहा मंडी, घास मंडी, डाकखाना तिराहा, जेसीज चौक, आजमगढ़ मार्ग, श्री रामपुर रोड, रोडवेज, नई आबादी, पश्चिमी कौड़ियां होते हुए पुनः श्री संगतजी मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। रैली में महामंत्री प्रमोद सिंह, फिरतू राम, भुनेश्वर मोदनवाल, अक्षत कुमार अग्रहरी, विजू अग्रहरी, शिरीष मोदनवाल, नितिन, विजय, श्रवण कुमार अग्रहरी, रामसेवक आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Comments
Post a Comment