जौनपुर : दीवाल गिरने से किशोरी की दर्दनाक मौत

जौनपुर : दीवाल गिरने से किशोरी की दर्दनाक मौत


सुइथाकलां।
राजेश चौबे
तहलका 24x7
            स्थानीय थाना क्षेत्र के डीहअसरफाबाद गांव में दीवाल गिरने से उसके मलबे में दबकर एक 13 वर्षीया किशोरी की दर्दनाक मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मंगरू हरिजन की तेरह वर्षीया पुत्री शान्ति मकान से सटे छप्पर में सो रही थी निरन्तर बारिश से मंगरू के जीर्ण-शीर्ण कच्चे मकान की दीवार बुधवार को सुबह लगभग 6-30 पर अचानक गिर गई। छप्पर में सो रही शान्ति मलबे के नीचे दब गई इतना देखकर पास में हीं बर्तन साफ कर रही किशोरी की मां बदहवास होकर रोने चिल्लाने लगी।आनन-फानन में लोग मौके पर पहुंच गये और मलबे के नीचे से किशोरी को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकलां ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका स्थानीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा थी। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम  मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Comments