जौनपुर : श्रीराम की आरती के साथ आरम्भ हुआ लीला मंचन
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
श्रीराम लीला समिति के तत्वाधान में मंगलवार की रात लीला मंचन का शुभारम्भ किया गया बतौर मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन व समिति के वरिष्ठ संरक्षक ओमप्रकाश जायसवाल ने भगवान श्रीराम, भाई लखन व मां सीता की आरती कर लीला मंचन का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपनी लीलाओं से विश्व को प्रेम का संदेश दिया है। प्रभु राम की लीला पूरी दुनियां के लोगों को अपने जीवन में अपनाकर जीवन को सुखी बनाने की प्रेरणा देता है। चेयरमैन गीता जायसवाल ने लीला मंचन में महिलाओं की सहभगिता की अपील की। समिति के अध्यक्ष रूपेश जायसवाल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। 19 दिन चलने वाली रामलीला के सभी स्वरूप जनकपुर मिथिला धाम, दरभंगा बिहार के हैं। गांधी नगर कलेक्टरगंज में 12 अक्तूबर तक लीला मंचन चलेगा। संचालन फिरतू राम यादव ने किया।
इस मौके पर लीला प्रमुख इंदुनाथ पांडेय बैजू महाराज, महामंत्री प्रमोद सिंह, अजित प्रजापति, संगीता जायसवाल, सीमा जायसवाल, देवेन्द्र साहू, शिवकुमार नेता, अर्पित जायसवाल, राम पलट अग्रहरि, नन्द किशोर यादव, अश्वनी अग्रहरि, डा. रत्नेश सिंह समेत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment