जौनपुर : नई दिल्ली की बहुप्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान फिटजी के माध्यम से निखरेगी प्रतिभा

जौनपुर : नई दिल्ली की बहुप्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान फिटजी के माध्यम से निखरेगी प्रतिभा


शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7
                सेंट जेवियर स्कूल पखनपुर में नई दिल्ली की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान फिटजी के माध्यम से नर्सरी एवं जूनियर छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए एक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाना है। परीक्षा के लिए नामांकन शुरु है। जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर है। 

दिल्ली से आए कोचिंग के निदेशक अंबुज पांडेय ने बताया कि छात्रों के प्रतिभा का प्रदर्शन और आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता का आंकलन करने का अवसर मिलेगा। कहा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कोचिंग संस्थान द्वारा छात्रवृत्ति की सुविधा भी दी जाएगी। संस्था छात्रों के लिए विद्यालय में विशेष कक्षाएं भी संचालित करेगी। जो छात्रों के टेस्ट के बाद शुरू किया जाएगा। विद्यालय के निदेशक हिमांशु झा ने कहा इस तरह की व्यवस्था क्षेत्र में पहली बार शुरु की जा रही है। जिससे कस्बाई क्षेत्र के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के योग्य बनाया जा सके। जिसके लिए विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने का सदैव प्रयास किया जा रहा है। प्रधानाचार्य केके सिंह तोमर ने बताया कि परीक्षा के लिए नामांकन शुरु है। जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर है।

Comments