जौनपुर : सर्पदंश से वृद्ध की मौत
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
घर की सफाई करते समय वृद्ध को सांप ने डंस लिया। परिजन उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने उक्त वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
सरपतहां थाना क्षेत्र के उसरौली गांव निवासी हौसला प्रसाद (75) शुक्रवार दोपहर घर की सफाई कर रहे थे। कमरे के एक कोने में पहुंचे जहां सांप ने उन्हें काट लिया। सर्प दंश से वृद्ध बेहोश हो गए। आनन-फानन में परिजन स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए जहां चिकित्सकों ने उक्त वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए।

Comments
Post a Comment