जौनपुर : गायन की दुनिया में ख्याति बटोर रहे हैं मनीष उपाध्याय

जौनपुर : गायन की दुनिया में ख्याति बटोर रहे हैं मनीष उपाध्याय


हिन्दी एवं भोजपुरी जगत के जगराता जागरण के लिए हैं मशहूर


जलालपुर।
स्वतंत्र सेठ
तहलका 24x7
              क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव स्थित ऎतिहासिक महादेव मंदिर पर दर्शन-पूजन करने आये हिन्दी व भोजपुरी सिंगर मनीष उपाध्याय ने क्षेत्रीय कलाकार चन्दन सेठ के निवास स्थान पर प्रेसवार्ता में बताया की मशहूर भोजपुरी गायक भिखारी ठाकुर, शारदा सिन्हा, भरत शर्मा, बिरहा की मधुर खनक मानों आज कल के भोजपुरी के अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गीतों के नीचे अपना दम तोड़ रही है। समाज को अपमानित और लज्जित होना पड़ रहा है। इन फूहड़ गीतों को माँ बाप और परिजन के साथ नही सुन सकते। इन सभी के बीच हमारे उत्तर प्रदेश से जिला वाराणसी के एक ब्राहमण परिवार के मनीष उपाध्याय ने अलग पहचान बनाई। मनीष उपाध्याय का हिन्दी गीत मन्नत, तेरे बिन इस समय बहुत चर्चित और हिट है। साथ ही मनीष के युट्युब चैनल पर मदर शेरावाली, सेल्फी लेले दुर्गा मइया के संग, हमार भोले बाबा, साईं पथ जैसे दर्जनो हिन्दी और भोजपुरी एलबम काफी लोकप्रिय हो चुके है। जल्द ही आर.आर फिल्म्स वी. एन. एस. म्युजिक कंपनी से आने वाला हिन्दी गीत वो प्यार न किया लांच करने वाले है।


मनीष बैकांक, अहमदाबाद, पटना, दिल्ली, पुणे, वाराणसी जैसे कई शहरो और महानगरो में अपना शो कर जिले का नाम रौशन कर चुके है। साथ मे आये आर.आर.फिल्मस् वी.एन.एस. म्युजिक कंपनी के मालिक सतीश कुमार प्रजापति ने बताया मेरी कंपनी नऐ कलाकारों को मौका देती है। बहुत जल्द मेरी कंपनी बड़े पैमाने पर चन्दन सेठ का विडियो शूट कराएगी। इस दौरान चन्दन ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिषेक सेठ, सचिन सेठ, नीरज गिरि, मोहन मौर्या, संगम जायसवाल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Comments