जौनपुर : पूर्व सब रजिस्ट्रार के निधन पर अधिवक्ता ने मनाया शोक

जौनपुर : पूर्व सब रजिस्ट्रार के निधन पर अधिवक्ता ने मनाया शोक


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                पूर्व सब रजिस्ट्रार मोहम्मद जाहिद साहब के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को अधिवक्ता संघ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव की अध्यक्षता में आहूत शोकसभा में दो मिनट का मौन रख करके श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक मे न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। संचालन महामंत्री लाल चंद्र गौतम ने किया।

इस मौके पर महंतदेव यादव, रामहित यादव, लालता प्रसाद यादव, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, अमरनाथ सिंह, रामफेर गुप्ता, हरिनंदन उपाध्याय, धनंजय सिंह, प्रदीप निगम, बृजेश यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments