जौनपुर : व्यापारी एकता से ही मजबूत संगठन - इन्दु सिंह
जौनपुर।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
एक सफल सुरक्षित बाजार मजबूत संगठन व व्यापारी एकता से ही सम्भव होता है उक्त बातें रविवार को व्यापार मंडल सीतमसराय बाजार के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर
मुख्यातिथि उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जौनपुर इकाई के जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दु जी ने कही है।
उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य व्यापारियों की रक्षा सुरक्षा व सम्मान से जुड़ा हुआ है इसी परिप्रेक्ष्य में पूरे जनपद की छोटी से छोटी बाजारों में भी व्यापार मंडल का गठन लगातार चल रहा है। पड़ोसी बाज़ारो का उदाहरण देते हुए वहाँ किस तरह से व्यापारियों का शोषण होता था लेकिन जब से वहां व्यापार मंडल का गठन हुआ और व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई आज उस बाजार में चाहे सरकारी अधिकारी हो या अराजक तत्व बाजार से पलायन कर गए।
समारोह को संबोधित करते हुए बाजार इकाई के संरक्षक व विशिष्ट अतिथि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल, ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब, उद्योग मंच के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह व तहसील अध्यक्ष सरदार सिंह बग्गा ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि मजबूत नेतृत्व और मजबूत संगठन हमें मिला है।सीतमसराय बाज़ार अब सशक्त व मजबूत बाजार बनेगी।
समारोह को त्रिलोचन के अध्यक्ष अनुराग वर्मा, जलालपुर के अध्यक्ष पवन गुप्ता, पराउगंज के अध्यक्ष शिवचंद यादव, गुत्वन के अध्यक्ष राकेश मौर्य ने भी संबोधित किया। उक्त अवसर पर नवगठित इकाई को मुख्यातिथि इन्दु सिंह ने शपथ ग्रहण कराई और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं भी दी। तत्पश्चात इकाई के अध्यक्ष कमलेश यादव ने मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि गण को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
समारोह की अध्यक्षता प्रधान राजदेव चौहान व संचालन डॉ अवधनाथ पाल जी ने किया। आभार ज्ञापन अध्यक्ष कमलेश यादव व उनकी पूरी इकाई ने किया।

Comments
Post a Comment