जौनपुर : स्वंय के लिए लड़ना सीखें महिलाएं - प्रियंका सिंह

जौनपुर : स्वंय के लिए लड़ना सीखें महिलाएं - प्रियंका सिंह 


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                        जेसी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को नूरजहां गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल इमरानगंज में महिला सशक्तिकरण पर जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान में एक गोष्ठी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की बतौर मुख्य अतिथि उप निरीक्षक प्रियंका सिंह ने विद्यालय की छात्राओं व अध्यापिकाओं को अपने हक के लिए सजग रहने और अपनी आवाज बुलंद करने की बात कही।


उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए एसआई ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिला उत्थान एवं सशक्तीकरण के लिए काफी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदरी सुनिश्चित की गई है। लेकिन देश की दूसरी आबादी में शुमार महिलाएं अपने हक के प्रति जागरूक नहीं हो रही हैं। कहा आज जरूरत है कि महिलाएं समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए आवाज बुलंद करें। अपने हक के लिए लड़ना सीखें। देश में पुरुषों और महिलाओं को सामान दर्जा मिला है। शिक्षा का स्तर ऊंचा करें। महिलाएं शिक्षित नही होंगी तो जागरुक नही हो सकती। उन्होंने छात्राओं व अध्यापिकाओं को समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम को विद्यालय प्रबंधक परवेज आलम भुट्टो, संस्था के अध्यक्ष जेसी पंकज सिंह ने भी संबोधित किया।  संचालन जेसी एख़लाक अहमद ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या तलत रिज़वी, जेसी जितेंद्र यादव, जेसी श्रीश मोदनवाल, जेसी इकरार खान, जेसी विनायक गुप्ता, जेसी मिन्हाज इराकी आदि मौजूद रहे।

Comments